चरणदास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए अध्यक्ष, सीएम सहित तमाम विधायकों ने दी बधाई, देखिए

चरणदास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए अध्यक्ष, सीएम सहित तमाम विधायकों ने दी बधाई, देखिए

चरणदास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए अध्यक्ष, सीएम सहित तमाम विधायकों ने दी बधाई, देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: January 4, 2019 7:07 am IST

रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक चरणदास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उनके निर्वाचन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित तमाम विधायकों ने शुभकामनाएं दी है। इसके पहले उन्होंने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। जिसे जोगी-बसपा गठबंधन की ओर से लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह उनके प्रस्तावक बने।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद डॉ महंत को अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। सीएम बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे उन्हें आसंदी तक लेकर गए। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के विधायक दल की संख्या के आधार पर उनका अध्यक्ष बनना तय था। दूसरे विपक्षी दल भाजपा का जोगी-बसपा गठबंधन की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया था। इससे पहले बुधवार को ही संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने विपक्ष के सभी लोगों से समर्थन के लिए फोन किया था। चरणदास महंत एक मंझे हुए राजनीतिज्ञ माने जाते हैं। उनका लंबा राजनीति अनुभव रहा है। सांसद के साथ-साथ वो केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। लंबे समय बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा। सक्ती विधानसभा से वो विधायक चुनकर आए हैं।


लेखक के बारे में