पीसीसी चीफ भूपेश बघेल से सीडीकांड में लंबी पूछताछ

पीसीसी चीफ भूपेश बघेल से सीडीकांड में लंबी पूछताछ

पीसीसी चीफ भूपेश बघेल से  सीडीकांड में लंबी पूछताछ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: May 23, 2018 4:33 pm IST

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पर सीबीअाई ने शिकंजा कसा है।बताया जा रहा है कि उन्हे पूछताछ के लिए बुलाया है। रायपुर में पुलिस अाफिसर मेस में पूछताछ हुई है। भूपेश के खिलाफ कुछ महीना पहले सीबीअाई ने सीडी कांड़ के संबंध में अापराधिक प्रकरण दर्ज किया था। इस मामले में उनके व पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ मंत्री राजेश मूणत की रिपोर्ट पर सिविल लाईन पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। बाद में राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीअाई को साैंप दी थी। इस मामले में सीबीअाई पहली बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- नक्सलियों ने बीजेपी सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को लैंड माइन से उड़ाया

उल्लेखनीय है कि मंत्री राजेश मूणत की कथित सीडी सामने अाई थी। इस मामले में पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत से जमानत मिल चुकी है। लेकिन अभी जिस प्रकरण में श्री बघेल को सीबीअाई ने बुलाया है व मामले से संबंधित दूसरा प्रकरण है। माना जा रहा है कि सीबीअाई की इस कार्यवाही से प्रदेश की सियासत गरमा सकती है

ये भी पढ़ें- नक्सलियों ने बीजेपी सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को लैंड माइन से उड़ाया

वेब डेस्कIBC24

 


लेखक के बारे में