छत्तीसगढ़ के चीफ सेकेट्री अमन सिंह बने 2017 के सर्वश्रेष्ठ ब्योरोक्रेट
छत्तीसगढ़ के चीफ सेकेट्री अमन सिंह बने 2017 के सर्वश्रेष्ठ ब्योरोक्रेट
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अमले के लिए एक और ख़ुशी की बात है। सी एम के प्रिंसिपल सैकेट्री अमन सिंह को देश के प्रतिष्ठित इंग्लिश न्यूज पेपर ‘द न्यू इंडियन एक्स्प्रेस’ ने अपनी एनुएल सर्वे में सर्वश्रेष्ठ ब्योरोक्रेट के रूप में जगह दी है।.इस सूची में उन 14 शख्सियतों की सूची जारी है जिन्होंने अपनी शानदार कार्यशैली से ना सिर्फ साल 2017 को शानदार बनाया बल्कि आने वाले सालों में वो बड़ी चुनौतियों का सामना करेंगे। देश भर के उन 14 शख्सियतों में छत्तीसगढ़ के ब्यूरोक्रेट अमन सिंह को उनकी अलग-अलग विधा में खासियतों की वजह से जगह मिली है।
ये भी पढ़े – नायब तहसीलदार ने कि खुदकुशी की कोशिश,रायपुर लाने बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर
देश के सबसे पावरफुल ब्योरोक्रेट में शुमार अमन सिंह अपनी दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच और जवाबदेह कार्यशैली की वजह से जाने जाते हैं। इससे पहले भी अमन सिंह को देश के पावरफुल ब्योरोक्रेट में जगह दी जा चुकी है। कई अहम मौकों पर त्वरित फैसलों की वजह से अमन सिंह सरकार के संकटमोचक बनकर भी उभरे हैं।

Facebook


