छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने फंड जुगाड़ने किया वेबसाइट लॉन्च

Ads

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने फंड जुगाड़ने किया वेबसाइट लॉन्च

  •  
  • Publish Date - January 20, 2018 / 11:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस अपनी पैर ज़माने की पूरी तैयारी में है.पार्टी फंड एकत्र करने जोगी ग्रुप नए नए तरीके अपना रहा है। इसी महीने एक नए कांसेप्ट को लेकर  डिनर विथ जोगी कार्यक्रम किया गया था। आज अजीत जोगी ने पार्टी फंड इकट्ठा करने के लिए एक और नयी पहल की है. जिसके तहत  एक नयी वेबसाइट तैयार की गयी है। इस वेबसाइट के जरिये अजीत जोगी की पार्टी के लिए लोग कहीं से भी चंदा दे सकेंगे। 

ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ की कहानी टॉयलेट एक टूटता परिवार

आज अजीत जोगी ने अपनी खास वेबसाइट की आफिसियल लांचिंग भी कर दी। इस वेबसाइट के जरिये अजीत जोगी की पार्टी के लिये आर्थिक सहयोग किया जा सकेगा। इस वेबसाइट में 100 से लेकर 2000 रु तक राजिट्रेशन कराया जा सकेगा। अजीत जोगी ने इस वेबसाइट की लांचिग के मौके पर कहा कि अमेरिका से भी इस मध्यम से पार्टी के लिए राशि जमा की जा रही है. वहीं देश के किसी भी हिस्से से राशि की जा सकेगी। इस वेबसाइट में जमा की गयी राशि का पूरा विवरण उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़े – रायपुर में आवारा कुत्तों की दहशत, एक साल की बच्ची को नोंचकर मारा

सत्ता पलट यात्रा का तीसरा चरण 27 से

अजीत जोगी 27 जनवरी से सत्ता पलट यात्रा की शुरुआत करेंगे। ये यात्रा अजीत जोगी गिरौदपुरी से शुरु होगी.. जिसका समापन 6 फरवरी को राजिम में होगा। अजीत जोगी के मुताबिक ये यात्रा अभी तक दो चरणों में 43 विधान सभा में हो चुका है। अब तीसरे चरण में 11 विधान सभा से गुजरेगी यात्रा.

25 फरवरी को जोगी की छत्तीसगढ़ बचाओ महारैली 

अजीत जोगी 25 फरवरी को राजधानी रायपुर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेंगे। दरअसल इस बार चुनाव में अजीत जोगी ने एक अनूठा प्रयोग किया है.. दरअसल अजीत जोगी ने वोटर लिस्ट के  हर पन्ने के लिए एक प्रभारी की नियुक्ति की है.. जिसे पन्ना प्रभारी का नाम दिया गया है। हर बूथ में करीब 15 पन्ना प्रभारी होंगे। अजीत जोगी के मुताबिक 25 फरवरी को होने वाली पन्ना प्रमुखों की बैठक में करीब एक लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। इसे जोगी का बड़ा शक्तिप्रदर्शन राजधानी रायपुर में माना जा रहा है.

WEB TEAM IBC24