छत्तीसगढ़: नशे के लिए दवा पीने से तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़: नशे के लिए दवा पीने से तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़: नशे के लिए दवा पीने से तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: May 9, 2021 7:13 pm IST

रायपुर, नौ मई (भाषा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब के विकल्प के तौर पर अल्कोहल युक्त दवा पीने से तीन लोगों की मौत हो गई।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी आर के मिश्रा ने बताया कि नशे के लिए दवा पीने की वजह से तीन लोगों की मौत सात मई को हुई थी। हालांकि, एक मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की पड़ताल करने के बाद रविवार को यह मामला प्रकाश में आया।

मृतकों की पहचान मनीष वर्मा, दलवीर सिंह परमार और बलविंदर सिंह के रूप में हुई। ये सभी पांडरी इलाके के रहने वाले थे।

इसी तरह की एक घटना में राज्य के बिलासपुर जिले में चार से छह मई के बीच नौ लोगों की मौत हो गई थी। इन लोगों ने कथित तौर पर शराब की जगह अल्कोहल युक्त होम्योपैथिक सीरप पी लिया था।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में