मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वर्गीय विनोद तिवारी के तेरहवीं कार्यक्रम में हुए शामिल, परिजनों से भेंट कर दी सांत्वना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वर्गीय विनोद तिवारी के तेरहवीं कार्यक्रम में हुए शामिल, परिजनों से भेंट कर दी सांत्वना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वर्गीय विनोद तिवारी के तेरहवीं कार्यक्रम में हुए शामिल, परिजनों से भेंट कर दी सांत्वना
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: January 3, 2020 5:27 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शुक्रवार को संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी के पिता स्वर्गीय विनोद तिवारी के कांकेर में आयोजित तेरहवीं एवं गंगा पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए । इस दौरान उन्होने दिवंगत आत्मा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्गीय श्री विनोद तिवारी के परिजनों से भेंट कर उन्हेें सांत्वना दी।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों के लिए राज्य स्तरीय हेल्प लाइन नम्बर 1967 और 1800-233-3663 शुरू, ‘धनहा’ एप से भी ले सकेंगे जानकारी

तेरहवीं कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी, विधायक अंतागढ़ अनूप नाग, विधायक रायपुर पश्चिम विकास उपाध्याय ने भी स्वर्गीय विनोद तिवारी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें: कृषिमंत्री ने कहा, राज्य सरकार के कामकाज के कारण मि…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com