आंगनबाड़ी के बच्चों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
आंगनबाड़ी के बच्चों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
रायपुर,– मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज प्रदेशव्यापी लोक सुराज अभियान के भ्रमण के दौरान अचानक ग्राम लुतरा के आंगनबाड़ी केन्द्र के नन्हें बच्चों से मिलने पहुंचे। वहां उन्होंने बच्चों को दुलारा और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को टॉफियां देकर उनसे स्नेहपूर्वक बातचीत की। बच्चों ने भी उन्हें भावभंगिमा के साथ कविता सुनाकर उनको तरोताजा कर दिया।
ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सौभाग्य रथ को हरि झण्डी दिखाकर किया रवाना
इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र की एक बच्ची ने गेंदे की फूलों की माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने स्वागत करने आई नन्हीं बच्ची को माला पहनाकर उसे दुलारा। डॉ. सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से आंगनबाड़ी की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और कार्यकर्ता के कार्यों पर संतोष प्रकट किया। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी की दीवारों पर सुन्दर चित्रकारी से की गई साज-सज्जा की तारीफ भी की।
इसके अंतर्गत भैंसामुड़ा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु 6.45 लाख रूपए, कुररिहा में पुल निर्माण हेतु 19.50 लाख रूपए, गुमिया में सी.सी. रोड हेतु 5.20 लाख रूपए, कनकी में पुलिया निर्माण हेतु 19.50 लाख रूपए व मुक्तिधाम निर्माण हेतु 4.79 लाख रूपए सहित विभिन्न निर्माण कार्य शामिल हैं।
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 15, 2018
वेब टीम IBC24

Facebook


