सड़क निर्माण में देरी मुख्यमंत्री का फूटा गुस्सा
सड़क निर्माण में देरी मुख्यमंत्री का फूटा गुस्सा
रायपुर-मुख्यमंत्री आज बोड़ला-तरेगांव-दलदली मार्ग का निरीक्षण करने निकले थे उस दौरान सड़क निर्माण में देरी से रमन सिंह आज बेहद नाराज हुए। वे लोक सुराज अभियान के तरह कबीरधाम पहुंचे मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बोड़ला-तरेगांव-दलदली मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

नियमानुसार इस सड़क का निर्माण 6 माह पहले पूर्ण हो जाना था, लेकिन वो पूरा नहीं हो सकता है। मुख़्यमंत्री ने सड़क का निर्माण धीमा होने पर नाराजगी व्यक्त की और कंपनी के अधिकारियों से बरसात से पहले हर हाल में सड़क का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर चीफ सिकरेट्री अजय सिंह और पीडब्ल्यूडी सचिव सुबोध कुमार भी मौजूद थे।ज्ञात हो कि 41 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण सिम्पलेक्स इंफ़्रास्ट्रक्चर द्वारा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम सिंघारी पहुंचे, उन्होंने महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और ग्रामीणों से विभिन शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।उन्होंने ग्रामीणों से उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, पेयजल, बिजली आदि की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में शतप्रतिशत घरों में बिजली लग गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जून 18 पूरे प्रदेश के साथ बोड़ला विकासखण्ड के सभी घरों में बिजली लग जायेगी।
मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों को दी गयी सौगात
1, मुख्यमंत्री ने गांव के सभी बैगा परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने के निर्देश कलेक्टर को दिए।
2,सिंघारी में मुक्तिधाम निर्माण के लिए 6 लाख स्वीकृत।
3, सिंघारी में 2 cc road निर्माण के लिए 10 लाख स्वीकृत।
4, हाई स्कूल में 2 अतिरिक्त कक्ष निर्माण के 10 लाख स्वीकृत।
5, ग्राम कांगचुआ में पुलिया निर्माण की स्वीकृति।
6,पचराही में धर्मशाला निर्माण के लिए 15 लाख तथा धर्मशाला में पेयजल के लिये 5 लाख स्वीकृत।
web team IBC24

Facebook


