स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की मां के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने व्यक्त की शोक संवेदनाएँ

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की मां के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने व्यक्त की शोक संवेदनाएँ

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की मां के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने व्यक्त की शोक संवेदनाएँ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: February 10, 2020 4:15 pm IST

भोपाल। सरगुजा की राजमाता देवेंद्र कुमारी जी के निधन का दुखद समाचार ​मिलने के बाद सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है। आज लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के मेदांता अस्पताल में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के मां का निधन हो गया है।

ये भी पढ़ें: सरगुजा स्टेट की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर राज्यपाल अनुसुइया उइके ने जाताया शोक

सीएम कमलनाथ ने लिखा है कि ”छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस .सिंहदेव जी की माताजी देवेंद्र कुमारी जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।”

ये भी पढ़ें: सरगुजा स्टेट की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का निधन, परिजनों से…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com