भोपाल के 90% स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर लगाने का दावा
भोपाल के 90% स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर लगाने का दावा
इंदौर में हुई स्कूल बस दुघर्टना के बाद भोपाल जिला प्रशासन से लेकर परिवहन विभाग ने दावा कर दिया है कि भोपाल की 90 प्रतिशत स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर लगवा दिए गए हैं. इधर, स्कूल बस चालकों के संगठन वाहन चालक समिति ने प्रशासन के इस दावे को झूठा करार दिया है.
ये भी पढ़ें –जबलपुर में स्कूल ऑटो और वैन चालकों की हड़ताल,प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध
ये भी पढ़ें- सीएम शिवराज से माफी मांगने की मांग, PSO की पिटाई का मामला
समिति ने स्पीड गवर्नर की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. समिति ने दावा किया है कि 40 की स्पीड में स्कूल बसें पहाड़ी वाले इलाकों की सड़कों पर दौड़ ही नहीं सकतीं. समिति का तर्क है कि या तो प्रशासन का दावा झूठा है. या फिर बसों में लगे स्पीड गवर्नर की जांच कराई जाए.

ये भी पढ़ें- त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनाव तारीखों का ऐलान
क्योंकि पहाड़ियों पर चलने के लिए इंजन को कम से कम 50 की स्पीड का डीजल सप्लाई करना होगा. इधर, इस सवाल के बाद विभाग 31 जनवरी तक बसों की स्पीड जांचने की मुहिम चलाने की बात कह रहा है.
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


