सीएम बघेल ने की समाज प्रमुखों से चर्चा, कोरोना के प्रसार को रोकने सहयोग की अपील पर सभी समाज एकजुट

सीएम बघेल ने की समाज प्रमुखों से चर्चा, कोरोना के प्रसार को रोकने सहयोग की अपील पर सभी समाज एकजुट

सीएम बघेल ने की समाज प्रमुखों से चर्चा, कोरोना के प्रसार को रोकने सहयोग की अपील पर सभी समाज एकजुट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: April 7, 2021 8:15 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ कोविड-19 संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों पर विभिन्न समाजों के प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पांचों संभाग मुख्यालयों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े सामाजिक प्रतिनिधियों को प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी देते हुए उनसे सुझाव मांगे।

पढ़ें- इतिहास में आज: विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना.. 7 अप्रैल के नाम दर्ज हैं और भी कई घटनाएं

उन्होंने कोरोना टीकाकरण और कोविड-19 जांच के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही संक्रमण से बचने मास्क के उपयोग, शारीरिक दूरी बरतने और हाथों की अच्छी साफ-सफाई के बारे में जागरूक करने कहा। बघेल ने कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए सभी समाज प्रमुखों और सामाजिक संगठनों को सरकार की खुलकर मदद करने की अपील की।

पढ़ें- कोरोना के टूटे सारे रिकॉर्ड, देश में बीते 24 घंटे म…

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जिस तरह से समाज के सभी तबकों के सहयोग से कोरोना संक्रमण को रोकने में कामयाबी मिली थी, उसी तरह के सक्रिय सहयोग की अभी जरूरत है।

पढ़ें- सरकार ने दिए लॉकडाउन के संकेत, सीएम शिवराज ने कहा- …

उन्होंने अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में आक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों की संख्या बढ़ाने और लॉक-डाउन वाले इलाकों में जरूरतमंदों को भोजन एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आर्थिक और भौतिक सहयोग प्रदान करने की भी अपील की।


लेखक के बारे में