सीएम बघेल ने अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन वक्फ की ओर से बनाए जाने वाले मैरिज हॉल का किया शिलान्यास
सीएम बघेल ने अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन वक्फ की ओर से बनाए जाने वाले मैरिज हॉल का किया शिलान्यास
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित कार्यक्रम में राज्य वक्फ बोर्ड के माध्यम से अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन वक्फ अंबिकापुर द्वारा वक्फ संपत्तियों के सदुपयोग के लिए बनाए जाने वाले मैरिज हॉल का शिलान्यास किया।
पढ़ें- सरगुजा हनी ब्रांड का शुभारंभ, टाऊ के वैल्यू एडेड आटा उत्पादन का MoU…
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत भी उपस्थित थे।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ के पढ़ई तुंहर दुआर को मिला ई-गवर्नेंस अवॉर्ड, सीएम बघेल और शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
राज्य वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साजिद मेनन ने बताया कि सेन्ट्रल वक्फ काउंसिल भारत सरकार द्वारा वक्फ संपत्तियों के विकास और उनकी आय में वृद्धि के लिए ऐसी वक्फ संपत्तियों के निर्माण को प्रोत्साहन दिया जाता है जो खाली हैं।
पढ़ें- दुल्हन का फोटो शूट कर रहे कैमरामैन को दूल्हे ने मारा जोरदार थप्पड़, …
राज्य वक्फ बोर्ड के प्रयासों से इस योजना के अंतर्गत अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन वक्फ अंबिकापुर द्वारा वक्फ भूमि पर मैरिज हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन वक्फ अंबिकापुर के सदर युनूस खान, सचिव इरफान सिद्दिकी सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Facebook


