सीएम बघेल ने बठेना गांव में मृतक के परिजनों से की मुलाकात, 5 लाख मुआवजा देने का ऐलान.. जल्द जांच का दिलाया भरोसा

सीएम बघेल ने बठेना गांव में मृतक के परिजनों से की मुलाकात, 5 लाख मुआवजा देने का ऐलान.. जल्द जांच का दिलाया भरोसा

सीएम बघेल ने बठेना गांव में मृतक के परिजनों से की मुलाकात, 5 लाख मुआवजा देने का ऐलान.. जल्द जांच का दिलाया भरोसा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: March 11, 2021 11:57 am IST

भिलाई, छत्तीसगढ़। सीएम भूपेश बघेल ने पाटन के बठेना गांव में 5 लोगों की मौत मामले में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर जल्द जांच होने की बात कही।

पढ़ें- 7th Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिल…

सीएम बघेल ने हर बिंदुओं पर जांच के आदेश दिए हैं। परिजनों के अलावा उन्होंने ग्रामीण और सरपंच से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 5 लाख मुआवजा देने की भी घोषणा की है। 

पढ़ें- आबकारी निरीक्षक और आरक्षक भी अब होंगे बंदूक से लैस, भाजपा का तंज- अब बंदूक के दम पर शराब पिलाएगी सरकार

आपको बता दें दुर्ग के बठेना गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पिता-पुत्र की एक ही फंदे में झूलते हुए लाश मिली थी वहीं पास में एक पैरावट में तीन लाश मिली थी। तीनों लाशें मृतक की पत्नी और दोनों बेटियों की थी।

पढ़ें- उरकुरा में अवैध शराब के भंडारण मामले में बड़ी कार्र…

जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना निवासी राम बृज गायकवाड़ पिता रंगु राम 55 वर्ष और उसके पुत्र संजू गायकवाड़ एक ही रस्सी में झूलते हुए मिले हैं। मौके पर उनकी पत्नी जानकी बाई और दोनों पुत्री ज्योति गायकवाड़, दुर्गा गायकवाड़ के नहीं होने पर जो लाश पैरावट में जले हुए मिले थे। 


लेखक के बारे में