मुख्यमंत्री ने हॉकी के उभरते सितारों को हॉकी स्टिक प्रदान किया

मुख्यमंत्री ने हॉकी के उभरते सितारों को हॉकी स्टिक प्रदान किया

मुख्यमंत्री  ने हॉकी के उभरते सितारों को हॉकी स्टिक प्रदान किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: March 27, 2018 12:11 pm IST

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश व्यापी लोक सुराज अभियान के तहत आज नक्सल हिंसा पीड़ित आदिवासी बहुल बस्तर जिले के ग्राम सिंघनपुर (विकासखंड-तोकापाल) के समाधान शिविर में हेलीकाप्टर से अचानक पहुंच गए। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। डॉ. रमन सिंह को शिविर में यह जानकर बहुत खुशी हुई कि सिंघनपुर के स्कूली बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ हॉकी खेलने में भी काफी दिलचस्पी लेते हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह छोटा सा गांव बस्तर अंचल में हॉकी की नर्सरी के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। कुछ समय पहले इस गांव के तीन बच्चे राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। डॉ. सिंह ने हॉकी के इन उभरते नन्हें सितारों को मंच पर बुलाकर उन्हें हॉकी स्टिक प्रदान करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और शुभकामनाएं दी। डॉ. सिंह ने उनके साथ तस्वीर भी खिंचवायी। 

  ये भी पढ़े – रायपुर एयरपोर्ट अप्रैल से हो जायेगा 24 घंटे सुविधा देने वाला

 

    डॉ. सिंह ने स्थानीय युवाओं और बच्चों के आग्रह पर सिंघनपुर में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए 30 लाख रूपए मंजूर कर दिए। इसे मिलाकर उन्होंने ग्र्राम सिंघनपुर, तोतर, छापर, भानपुरी और करेली में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 97 लाख रूपए तत्काल मंजूर करने की घोषणा की। उन्होंने इनमें से इनमें सिंघनपुर ग्राम पंचायत के चांदीमेटा गांव में पेयजल के लिए सोलर पम्प और पाइप लाइन के लिए छह लाख रूपए, ग्राम पंचायत सिंघनपुर के ही सड़क पारा में पेयजल सुविधा की दृष्टि से एक सोलर पम्प स्थापना के लिए पांच लाख रूपए, ग्राम तोतर में भी तीन नग सोलर पेयजल पम्प के लिए 15 लाख रूपए की मंजूरी तुरंत प्रदान कर दी। डॉ. सिंह ने ग्राम कोटली में भी सोलर पम्प स्थापना के लिए पांच लाख रूपए, सिंघनपुर में बाजार शेड के लिए 25 लाख रूपए और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए छह लाख रूपए भी तत्काल मंजूर करने का ऐलान किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा – लोक सुराज अभियान में सरकार एक समयबद्ध तरीके से जनता की समस्याओं का समाधान कर रही है। इस अभियान में छोटी-बड़ी लगभग हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने कहा – सिंघनपुर क्लस्टर के गांवों के 109 लोगों के नाम किन्ही कारणों से राशन कार्डाें में नहीं जुड़ पाए थे, लेकिन समाधान शिविर में आज उनकी समस्या का निराकरण हुआ और सभी 109 लोगों के नाम राशन कार्ड में जुड़ गए। उन्हें अगले माह अप्रैल से राशन भी मिलने लगेगा।

वेब टीम IBC24


लेखक के बारे में