छत्तीसगढ़ संवाद को मिला नया भवन,210 सीट्स का आडिटोरियम भी
छत्तीसगढ़ संवाद को मिला नया भवन,210 सीट्स का आडिटोरियम भी
सीएम डॉ रमन सिंह ने जनसम्पर्क विभाग की सहयोगी संस्था संवाद के नया रायपुर में बने नए भवन का लोकार्पण किया।ज्ञात हो कि संवाद भवन में 210 सीटों का आडिटोरियम बनाया गया है,आडिटोरियम का डिजाइन ऐसा है कि इसमें आने वाले दिनों में सांस्कृतिक कर्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है। यहां अत्याधुनिक प्रोजेक्टर के माध्यम से फ़िल्म देखने की व्यवस्था की गई है ।
जिससे सरकार की योजनाओं, सामाजिक जागरूकता के डाक्यूमेंट्री लोगों को दिखाया जा सके। नया रायपुर के सेक्टर 9 स्थित आडिटोरियम में संवाद के अधिकारियों के चेम्बर के अलावा सीएम के लिए विशेष कक्ष भी बनाया गया है। 1 लाख 12 हजार 58 वर्गफीट में संवाद भवन 30 करोड़ की लागत से बनाया गया है।

बिल्डिंग के चारो ओर 30 हजार वर्गफीट में लैंडस्केपिंग की गई है।पुरे बिल्डिंग को आकर्षक बनाने के लिए विशेष मेहनत की गयी है जिसका आकर्षण देखते ही बनता है।
WEB TEAM IBC24

Facebook


