बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए सीएम रमन सिंह, वन नेशन, वन इलेक्शन पर होगी चर्चा

बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए सीएम रमन सिंह, वन नेशन, वन इलेक्शन पर होगी चर्चा

बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए सीएम रमन सिंह, वन नेशन, वन इलेक्शन पर होगी चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: February 28, 2018 10:55 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री रमन सिंह बुधवार को सुबह दिल्ली रवाना हो गए। मुख्यमंत्री दिल्ली में होने वाली भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होगें। बैठक में देशभर के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि बैठक तीन चरणों में होगी। इसमें केन्द्रीय योजनाओं और संगठन को लेकर चर्चा होगी।

बलरामपुर: खड़े ट्रक में घुसे बाइक सवार मामा-भांजे, मौत

इसके अलावा वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर भी चर्चा होना संभव है। कांग्रेस के बसपा से हाथ मिलाने पर कहा कि कांग्रेस की स्थिति पूरे देश में खराब है, ऐसे में वे किसी से भी हाथ मिला सकते है। धमतरी में नक्सलियों के जमावड़े के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि पहले भी धमतरी में नक्सलियों की सक्रियता दिखी थी, पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, मैं उन्हें बधाई देता हूँ।

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में