सीएम शिवराज ने कलेक्टर से मांगी कोरोना काल में लोगों से पीडीएस राशन वितरण की जानकारी

सीएम शिवराज ने कलेक्टर से मांगी कोरोना काल में लोगों से पीडीएस राशन वितरण की जानकारी

सीएम शिवराज ने कलेक्टर से मांगी कोरोना काल में लोगों से पीडीएस राशन वितरण की जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: July 6, 2021 10:40 am IST

शहडोल, मध्यप्रदेश। बीते दिनों शहडोल प्रवास पर आए सीएम शिवराज सिंह चौहान नें जब ग्राम जमुई में ग्रामीणों से पूछा था कि कोरोना काल में आपको राशन मिला या नहीं इस जवाब में कई लोगों ने कहा था कि उन्हें राशन नहीं मिला जिस पर सीएम ने सीधे कलेक्टर को मंच से ही उस बात के जांच करने के आदेश दे दिये थे। सीएम के इस आदेश के बाद ग्राम जमुई पहुंचकर अधिकरी ग्रामीण से मिलकर सर्वे कर रहे हैं।

पढ़ें- 7th pay commission, सरकारी कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास, कैबिनेट की बैठक में DA-DR पर लग सकती है मुहर, सितंबर में मिलेगी मोटी सैलरी

लेकिन खास यह है कि इस सर्वे में अब जो सामनें आ रहा है वह प्रशासनिक लापरवाही की बड़ी पोल खोलता दिख रहा है। दरअसल ग्राम जमुई ग्राम की आबादी 3100 है जिसमें बीपीएल ( गरीबी रेखा से नीचे ) 358 कार्डधारी है। अन्य लोगों के कार्ड तक नहीं बने है।

पढ़ें- जमीन विवाद में आपस में भिड़ गए दो परिवार, 1 महिला स…

चौकानें वाली बात यह भी है इस गांव में ऐसे सैकड़ों गरीब परिवार 30-40 वर्षों से निवासरत है जो विलुप्त जाति वर्ग जैसे बैगा से भी आते हैं लेकिन वह भी सरकार की इस योजना का लाभ नहीं लो पा रहे हैं।

पढ़ें- वैक्सीन नहीं लेने वाले विधायकों को विधानसभा में…

कुछ ग्रामीणों नें बताया कि उनके द्वारा पंचायत के कर्ताधर्ताओं से कई पार संपर्क किया गया लेकिन उनका कार्ड नहीं बन सका जिसके कारण उन्हें राशन भी नहीं मिल पा रहा है। बहरहाल सी एम के इस प्रवास के बाद प्रशासनिक अमला लगातार सक्रिय है।

पढ़ें- ACB Raid latest news 2021 : निलंबित IPS अफसर जी…

लेकिन यदि हालात मुख्यालय से लगे जमुई जैसे गांव का यह है तो सुदूर ग्रामीण इलाकों के हालात क्या होगें। सवाल यह भी है क्या प्रदेश के सबसे चहेते सीएम को अब इस तरह की व्यवस्थाओं के लिये गांव गांव जाना पड़ेगा ? 


लेखक के बारे में