शिवराज का सत्याग्रह..
शिवराज का सत्याग्रह..
मध्यप्रदेश में किसानों के उग्र आंदोलन के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान उपवास पर बैठ गए है. सीएम शिवराज सिंह ने भोपाल के दशहरा मैदान में अनिश्चितकालीन उपवास शुरू कर दिया है. अनशन से पहले शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह ने पूर्व सीएम कैलाश जोशी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. जोशी ने सीएम को तिलक लगाकर उन्हें सफल होने की शुभकामनाएं दी. अनशन के दौरान सीएम शिवराज सिंह ने शांति की अपील की. साथ ही किसानों को समस्याओं पर चर्चा के लिए खुला न्योता भी दिया. उन्होंने कहा. कि प्रदेश में जब भी किसानों पर संकट आया. वो उनके बीच पहुंच गए.
सीएम शिवराज सिंह ने ये भी कहा कि वो किसानों की मेहनत बेकार नहीं जाने देंगे. किसानों को फसलों की सही कीमत दिलाने के लिए एक नया आयोग बनाएंग. शिवराज सिंह ने अपील की है कि किसान आग ना लगाएं. चर्चा के लिए आएं उन्होंने कहा. कि दोलन तब जायज है. जब सरकार ना सुने. लेकिन जब सरकार चर्चा के लिए बुला रही है तो चर्चा करनी चाहिए. सीएम शिवराज सिंह ने कहा. कि किसानों को भड़काया जा रहा है. उन्होंने इस पूरे आंदोलन और गोलीकांड की जांच की बात भी कही और कहा कि जो जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई होगी. सीएम शिवराज सिंह ने कहा. कि शांति बहाली तक वो उपवास पर रहेंगे.
इधर उपवास स्थल पर ही किसान संघ के पदाधिकारी सीएम शिवराज सिंह से मिले. सीएम ने संघ की दो मांग पूरी करने का भरोसा दिया. सीएम ने कहा. कि केंद्र को प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे. सीएम शिवराज सिंह ने किसानों से भी मुलाकात. इधर कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह के उपवास को नौटंकी करार दिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा. कि सीएम शिवराज उपवास नहीं वनवास की तैयारी करें. उन्होंने सीएम शिवराज सिंह गोलीकांड में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने की नसीहत भी दी.

Facebook


