जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप, कांग्रेस नेता के भाई की मौत, विधायकों की नाराजगी के बाद CMHO ने भेजा नोटिस

जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप, कांग्रेस नेता के भाई की मौत, विधायकों की नाराजगी के बाद CMHO ने भेजा नोटिस

जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप, कांग्रेस नेता के भाई की मौत, विधायकों की नाराजगी के बाद CMHO ने भेजा नोटिस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 25, 2020 4:33 pm IST

कोरिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा है। यहां मरीज की मौत होने का मामला सामने आया है। मामले में मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव सन्तोष कुम्हार के छोटे भाई पवन की शुक्रवार की रात तबियत अचानक खराब हो गयी। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए मनेन्द्रगढ़ के ही खान नर्सिंग होम में ले गए लेकिन संचालक ने रात में अपना अस्पताल खोला ही नहीं।

ये भी पढ़ें:प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कल से खुलेंगी दुकानें, कंटेन्मेंट एरिया और मुख्य बाजारों में नही …

इसके बाद मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में ही भर्ती कराया गया। जहां उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए बैकुण्ठपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजनों के मुताबिक अस्पताल से कॉल जाने के बाद भी जब डॉक्टर अस्पताल नहीं आये तो उन्हें मेमो भेजा गया फिर भी डाक्टर नहीं आये। फिर परिजन खुद रात में सीएस डाक्टर सुनील गुप्ता और डाक्टर अशोक सिंह के घर गए। डाक्टर सिंह घर से निकले नहीं और डाक्टर गुप्ता ने निवेदन करने के बाद भी अस्पताल आने की बजाय घर में ही दवाई का पर्चा लिख कर दिया।

ये भी पढ़ें: गृह मंत्रालय से आदेश के बाद भी राजधानी में तीन मई तक दुकानदारों को …

इसी बीच देर रात स्थिति बिगड़ती गयी और सुबह मौत हो गयी। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव भी हॉस्पिटल पहुंच गई और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सीएमएचओ डाक्टर रामेश्वर शर्मा और सिविल सर्जन डाक्टर सुनील गुप्ता को तलब कर नाराजगी जाहिर करते हुए पूरी जानकारी ली। मनेन्द्रगढ़ विधायक डाक्टर विनय जायसवाल मृतक के घर पहुँचे। उन्होंने यहां से स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से बात कर घटना की जानकारी दी। मामले में कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर CMHO डाक्टर रामेश्वर शर्मा ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। देखना होगा मामले में आगे किस तरह की कार्यवाही होती है।

ये भी पढ़ें: छग विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान की तबीयत बिगड़ी, अपोलो …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com