मंत्री से अव्यवस्था की शिकायत करने पर अधीक्षिका ने छात्राओं को पीटा, छात्राएं पहुंची थाने

मंत्री से अव्यवस्था की शिकायत करने पर अधीक्षिका ने छात्राओं को पीटा, छात्राएं पहुंची थाने

मंत्री से अव्यवस्था की शिकायत करने पर अधीक्षिका ने छात्राओं को पीटा, छात्राएं पहुंची थाने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: July 23, 2017 9:23 am IST

 

कोरिया जिले के खड़गवां विकासखण्ड में स्थित बचरा पोड़ी के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राएं छात्रावास अधीक्षिका की शिकायत लेकर शनिवार को पुलिस चैकी पहुंच गई। एक दिन पहले कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में छात्राओं से मुलाकात करने के बाद जब श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े और कलेक्टर नरेंद्र दुग्गे चले गए उसके बाद छात्रावास अधीक्षिका ने शाम होते ही जिन छात्राओं ने मंत्री से अधीक्षिका की शिकायत की थी उन छात्राओं के साथ अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट की। जब यहाँ पदस्थ नगर सैनिक अफसाना कुरैसी ने जाना तो उन सभी बच्चो को एकिकृत कर अपने साथ लिखित शिकायत दर्ज कराने पोड़ी पुलिस सहायता केंद्र लेकर पहंुचे। छात्रावास अधीक्षिका का कहना है मेरे द्वारा बच्चों के साथ कोई अभद्रता नही की गई है और न ही किसी प्रकार की मारपीट की गई है ये सब नगर सैनिक अफसाना बानो ने अपने मकसद के लिए किया क्योंकि मैंने उसके आमद दिनांक से उसकी उपस्तिथि नहीं भरी। इस कारण उनके द्वारा इस प्रकार की शिकायत बच्चों से करवाई जा रही है। 

इस बारे में चैकी प्रभारी महेश कुशवाहा ने बताया की कस्तूरबा आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने अपनी छात्रावास अधीक्षिका के विरुद्ध लिखित शिकायत लेकर पहंुची थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए उन छात्राओं को डॉक्टरी परीक्षण के लिए खड़गवां भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए छात्रावास अधीक्षिका स्वाति पटेल और उसके पति शिवभान पटेल को पुलिस सहायता केंद्र में पूछताछ के लिए बैठा रखा है। आगे किस प्रकार की कार्यवाही की जाएगी ये देखने वाली बात होगी। इधर मामले की गम्भीरता को देखते हुए जिला प्रशासन की सीईओ तुलिका प्रजापति ने कलेक्टर के निर्देश पर अधीक्षिका को निलंबित कर दिया है। 

 


लेखक के बारे में