कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने बीजेपी पर सेना के शौर्य और हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगने का का लगाया आरोप, निर्वाचन आयोग से की शिकायत
कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने बीजेपी पर सेना के शौर्य और हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगने का का लगाया आरोप, निर्वाचन आयोग से की शिकायत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है । कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के सदस्यों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है । इस ज्ञापन में शिकायत की गई है की एक पंपलेट के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है ।
ये भी पढ़ें –डीआरजी और स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने बरामद किये नक्सली हथियार व कुकर बम
विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के मुताबिक पंपलेट में सेना के शौर्य और हिंदुत्व के नाम पर मतदान की अपील करने की बात कही गई है। उनका कहना ये भी है कि उस पांपलेट में मुद्रक प्रकाशक और संख्या की जानकारी भी नहीं छापी गई है । इस मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने शिकायतकर्ताओं को उचीत कार्रवाई का भरोसा दिलाया है ।

Facebook


