कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह की बागी विधायकों से अपील, ‘लौट आइए..दूसरी पार्टी में जाते हैं तो टूटता है जनता का भरोसा’

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह की बागी विधायकों से अपील, 'लौट आइए..दूसरी पार्टी में जाते हैं तो टूटता है जनता का भरोसा'

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह की बागी विधायकों से अपील, ‘लौट आइए..दूसरी पार्टी में जाते हैं तो टूटता है जनता का भरोसा’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: March 17, 2020 4:55 pm IST

भोपाल। कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने IBC24 से बातचीत में कांग्रेस के बागी विधायकों से अपील की है उन्होने विधायकों से कहा है कि लौट आइए..दूसरी पार्टी में जाते हैं तो जनता का भरोसा टूटता है। इसके सा​थ ही पार्टी के लोगों से कहा कि हमारे विधायक अभी बीजेपी में नहीं गए है, अभी उनको भला-बुरा न कहें। लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से भी अपील की है। और कहा है कि शीर्ष नेतृत्व विधायकों से चर्चा की पहल करे तो रास्ता निकल आएगा।

ये भी पढ़ें : बीजेपी राज्यसभा प्रत्याशियों के नामांकन पर कांग्रेस की आप​​त्ति खारिज, ज्योतिरादित्य सिंधिया और स…

वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बेंगालुरु में मौजूद 16 विधायकों के एप्लीकेशन को मंजूर कर लिया है। विधायकों ने विधानासभा अध्यक्ष से इस्तीफे मंजूर करने की मांग की है। इस्तीफे मंजूर करने के आदेश जारी करने को लेकर एप्लिकेशन ऑफ इम्प्लीडमेन्ट किया।

ये भी पढ़ें : SC ने 16 विधायकों के एप्लीकेशन को किया मंजूर, स…

एप्लीकेशन मंजूर करने के बाद उच्चतम न्यायालय शिवराज सिंह चौहान की याचिका के साथ मामले की सुनवाई करेगी। इधर कांग्रसे ने भी बेंगालुरु में मौजूद विधायकों की मध्य प्रदेश वापसी को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

ये भी पढ़ें : बागी हुए पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ क…

जिस पर कोर्ट कल सुबह 10.30 पर सुनवाई करेगी। बता दें कि एक के बाद एक सामने आ रहे पार्टियों के सियासी दांव पेंच अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है। इधर कांग्रेस ने दावा किया है कि कोर्ट में सभी फैसले उनके पक्ष में ही आएगा।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com