कांग्रेस प्रवक्ता शेरगिल ने कहा- आज से छत्तीसगढ़ के सच्चे दिन शुरू हुए

कांग्रेस प्रवक्ता शेरगिल ने कहा- आज से छत्तीसगढ़ के सच्चे दिन शुरू हुए

कांग्रेस प्रवक्ता शेरगिल ने कहा- आज से छत्तीसगढ़ के सच्चे दिन शुरू हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: December 16, 2018 12:55 pm IST

रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा है कि जो वादे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किए थे, उन्हें पूरा करने के लिए हमारे मुख्यमंत्री और सरकार लग जाएगी। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा है कि हमने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा दिया था, आज से छत्तीसगढ़ के सच्चे दिन शुरू हुए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि रोजगार की लहर, किसानों को जो मूल्य मिलना चाहिए उसकी लहर, महिला सुरक्षा समेत मुझे लगता है कांग्रेस और विकास का परचम लहराएगा। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। साथ ही, कई विपक्षी नेता, एकजुट विपक्ष का चेहरा शपथ ग्रहण समारोह में देखने मिलेगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली से कई नेता सपा,बसपा के सभी नेता शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनौती नहीं, मंजिल देखता हूं। कांग्रेस पार्टी को किए गए वादे पूरे करना है और जल्द से जल्द करना है। किसान का कर्जा माफ, बिजली बिल माफ और भाजपा का सूपड़ा साफ, ये बात सच हुई है।


लेखक के बारे में