VC के जरिये विधायक कमरो समेत कांग्रेसजनों ने दी CM को जन्मदिन की बधाई, बिजली समस्या पर सीएम ने नया पावर हाउस बनाने दी मंजूरी

VC के जरिये विधायक कमरो समेत कांग्रेसजनों ने दी CM को जन्मदिन की बधाई, बिजली समस्या पर सीएम ने नया पावर हाउस बनाने दी मंजूरी

VC के जरिये विधायक कमरो समेत कांग्रेसजनों ने दी CM को जन्मदिन की बधाई, बिजली समस्या पर सीएम ने नया पावर हाउस बनाने दी मंजूरी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: August 23, 2020 4:52 pm IST

कोरिया । सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विधायक गुलाब कमरो, नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जनपद अध्यक्ष डाक्टर विनय सिंह, उपाध्यक्ष राजेश साहू ने भी बधाई दी।

ये भी पढ़ें: PCC चीफ मोहन मरकाम ने सोनिया और राहुल गांधी को लिखा पत्र, कहा- गांधी परिवार से ही बने कांग्रेस अध…

इस दौरान सीएम ने विधायक गुलाब कमरो से विकास कार्यों व गौठान की जानकारी ली। सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में भरतपुर ब्लाक में बिजली की व्यवस्था को लेकर चिंता जताई । विधायक गुलाब कमरो ने बहरासी में सब स्टेशन का काम पूरा होते ही समस्या पूरी तरह दूर हो जाने की बात कही। सीएम ने कोरोना काल के बाद जनकपुर आने की बात भी कही।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आज 557 कोरोना मरीज आए सामने, 6 मरीजों की मौत, 504 मरी…

सोनहत के कांग्रेसजनों ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से बधाई दी । कटगोड़ी में नया पावर हाउस बनाने की मांग पर भूपेश बघेल ने तत्काल स्वीकृति दी। जनकपुर में भी कांग्रेसजनों से सीएम ने चर्चा की । भरतपुर के सीतामढ़ी में कराए जा रहे रामवनगमन पथ मार्ग के विकास को लेकर सीएम का आभार जताया।

ये भी पढ़ें: प्रदेश के इस शहर में एक सप्ताह का लॉकडाउन, 25 से 31 अगस्त तक सिर्फ …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com