राजधानी के इस इलाके में घर में हुई थी कोरोना पीड़ित महिला की मौत, यहीं से मिले 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज

राजधानी के इस इलाके में घर में हुई थी कोरोना पीड़ित महिला की मौत, यहीं से मिले 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज

राजधानी के इस इलाके में घर में हुई थी कोरोना पीड़ित महिला की मौत, यहीं से मिले 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: July 20, 2020 12:10 pm IST

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके से एक साथ 20 कोरोना पॉजिटिव लोग पाए गए हैं। जिला प्रशासन ने इस इलाके से नए मरीज मिलने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग ने इस इलाके में मोबाइल लैब वैन भेजी थी। जांच के बाद फिलहाल 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: लॉक डाउन को लेकर कलेक्टर ने की प्रेसवार्ता, रायपुर और बिरगांव में 240 से ज्यादा इलाके कंन्टेंनमें…

बता दें कि इस इलाके में एक दिन पहले ही एक कोरोना पीड़ित महिला की मौत हुई थी, इस महिला का शव रात भर घर में रखा रहा, इस दौरान करीब सैकड़ों महिलाओं समेत 300 लोगों ने आकर पीड़ित के परिवार से मिले थे। मौत के बाद महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। इस खबर को IBC24 ने प्रमुखता से दिखाई थी।

ये भी पढ़ें: बिलासपुर जिले में 16 अगस्त तक धारा 144 लागू, शहरी क्षेत्रों में 23 …

इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई थी। बताया जा रहा है कि मौत से पहले पीड़ित महिला मेकाहारा से लौट कर आयी थी। महिला की तबियत बिगड़ने के बाद स्थानीय मितानिन ने महिला को अस्पताल में जांच के लिए भेजा था, इस दौरान महिला को भर्ती होने ​के लिए कहा गया था लेकिन वे भागकर घर आ गई थी, जहां उसकी मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान कौन से कार्यालय खुले रहेगें कौन से बंद …

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com