राजधानी के इन 4 थानों में फैला कोरोना संक्रमण, दो थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी हुए पॉजिटिव

राजधानी के इन 4 थानों में फैला कोरोना संक्रमण, दो थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी हुए पॉजिटिव

राजधानी के इन 4 थानों में फैला कोरोना संक्रमण, दो थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी हुए पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: April 6, 2021 3:37 pm IST

रायपुर। छत्तीसगगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है, इसी बीच खबर आयी है कि राजधानी के कई थाने भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए गए हैं, जानकारी के अनुसार खमारडीह थाना प्रभारी समेत 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं खमारडीह थाने के दूसरे स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट आना बाकी है।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में आज ​फिर बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिले, 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत

इसी प्रकार कोतवाली थाना में एक महिला आरक्षक भी पॉजिटिव पायी गयी है, कबीर नगर थाने के 4 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए हैं और महिला थाना प्रभारी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ये भी पढ़ें: नक्सली हमले में घायल जवान का बड़ा खुलासा, टेकलगुड़ा गांव के घरों मे…

बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण विधानसभा सचिवालय भी बंद कर दिया गया है, 7 से 11 अप्रैल तक विधानसभा सचिवालय बंद किया गया है, विधानसभा में लगातार कोरोना मरीज मिल रहे थे। विधानसभा के अपर सचिव ने आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें: पूरे प्रदेश में दो दिन का लॉकडाउन? लोगों के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने…

इसके पहले इंद्रावती भवन स्थित श्रमायुक्त कार्यालय के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद श्रमायुक्त कार्यालय को सील कर दिया गया है। वहीं, अन्य कर्मचारियों को वर्कफ्राम होम करने की सलाह दी है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com