धमतरी जिले में विधायक के गृहग्राम से मिला कोरोना मरीज, ट्रेवल हिस्ट्री न मिलने से बढ़ी परेशानी, प्रदेश में अब 418 एक्टिव केस

धमतरी जिले में विधायक के गृहग्राम से मिला कोरोना मरीज, ट्रेवल हिस्ट्री न मिलने से बढ़ी परेशानी, प्रदेश में अब 418 एक्टिव केस

धमतरी जिले में विधायक के गृहग्राम से मिला कोरोना मरीज, ट्रेवल हिस्ट्री न मिलने से बढ़ी परेशानी, प्रदेश में अब 418 एक्टिव केस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: June 1, 2020 2:57 pm IST

धमतरी। धमतरी जिले में आज एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। आज जो मरीज मिला है वह धमतरी विधायक के गृहग्राम बिरेतरा का रहने वाला है। जिसकी उम्र करीब 74 वर्ष बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि एम्स ने की है, कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से बिरेतरा क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें: विश्व बाल सुरक्षा दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बच्चों के स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना

मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज गांव में खेती किसानी का काम करता है जो ईलाज के लिए बीते 27 मई को किडनी की समस्या को लेकर रायपुर के एक निजी अस्पताल गया था। जहां मरीज के ब्लड का सैम्पल लिया गया था और इसके अलावा मरीज का कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नही है।

ये भी पढ़ें: दिव्यांग छात्रों के लिये 12th एवं हायर सेकेण्डरी व्…

वहीं अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीज 6 हो गए हैं। एम्स के पुष्टि के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है और मरीज के घर के साथ ही पूरे गांव को सील किया गया है। इसके साथ ही मरीज के संर्पक में आए लोगों की पहचान में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है।

ये भी पढ़ें: मंत्री ​टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग की समीक्षा बैठ…

वहीं प्रदेश की बात करें तो अब प्रदेश में 418 एक्टिव केस हैं, आज दिनभर में प्रदेश में 37 नए कोरोना मरीज मिले हैं वहीं 3 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। प्रदेश में अबतक कुल 117 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com