अगले महीने पीक प्वाइंट पर पहुंचेगा कोरोना, भाजपा सांसद ने कहा- कन्टेन्टमेंट जोन के हर व्यक्ति की होनी चाहिए जांच

अगले महीने पीक प्वाइंट पर पहुंचेगा कोरोना, भाजपा सांसद ने कहा- कन्टेन्टमेंट जोन के हर व्यक्ति की होनी चाहिए जांच

अगले महीने पीक प्वाइंट पर पहुंचेगा कोरोना, भाजपा सांसद ने कहा- कन्टेन्टमेंट जोन के हर व्यक्ति की होनी चाहिए जांच
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: August 25, 2020 9:42 am IST

रायपुर। रायपुर से भाजपा के सांसद सुनील सोनी ने कहा है कि अभी कोरोना पीक प्वाइंट पर नहीं है, अगले महीने उस स्थिति में पहुंचेगा। लेकिन सरकार इसको लेकर गंभीर नहीं है, जनता प्राइवेट हास्पिटल में जाने को मजबूर है।

ये भी पढ़ें:ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, पत्नी की मौके पर मौत,पति की हालत गंभीर

सांसद सोनी ने कहा कि कन्टेन्टमेंट जोन के हर व्यक्ति की जांच होनी चाहिए, लोगों में भय का वातावरण है, राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होने चाहिए। वहीं सत्र के पहले विधायकों के कोरोना टेस्ट के लिए मना करने पर उन्होने कहा टेस्ट सभी को करवाना चाहिए। ये आपके और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए है।

ये भी पढ़ें: नियमितीकरण के लिए विद्यामितान संघ का प्रदर्शन, विधानसभा घेरने निकले…

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है, बीते दिन छत्तीसगढ़ में एक दिन में 1077 नए मरीज मिले हैं, जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिलने का रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें: अमित जोगी की भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन, शिक्षक, SI और पुलिस भर्ती …

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com