बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढकर 2,45,398 हुए
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढकर 2,45,398 हुए
पटना, 17 दिसंबर (भाषा) बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 588 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 2,45,398 हो गयी, वहीं
पांच और लोगों की मौत हो जाने से बृहस्पतिवार को मृतक संख्या 1337 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में चार एवं अरवल जिले में एक-एक मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 1337 हो गयी ।
बिहार में संक्रमण के 588 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 2,45,398 हो गयी है।
भाषा अनवर
शोभना
शोभना

Facebook


