पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू, देखिए सबसे पहले सबसे सटीक अपडेट IBC24 पर
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू, देखिए सबसे पहले सबसे सटीक अपडेट IBC24 पर
रायपुर। देश के पांच राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटों के 1269 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होने वाला है। ईवीएम में कैद जनादेश सामने आने लगेगा।
सबसे पहले सटीक अपडेट के लिए देखें-
आपको बतादें छत्तीसगढ़ में 12 और 20 नवंबर को मतदान मतदान हुआ था। 90 सीटों में 29 सीट ST आरक्षित हैं। 10 सीट SC आरक्षित है। यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला। वहीं तीसरी पार्टी बनकर उभरी JCCJ और बसपा चुनाव मिलकर लड़ रही है। गोंगपा के अलावा वाम दल भी मैदान में है। आपको बतादें छत्तीसगढ़ में 15 साल से बीजेपी की सरकार है।
मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां विधानसभा की 230 सीटें हैं। जनता यहां 2899 प्रत्याशियों के लिए जनता ने क्या फैसला किया है। बस कुछ ही देर में रूझान सामने आएंगे। यहां 28 नवंबर को 65341 बूथ में वोट डाले गए थे। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में है। बसपा और सपाक्स जैसी पार्टियां भी मैदान में हैं।

Facebook


