कोविड-19 : ठाणे में संक्रमण के 479 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोविड-19 : ठाणे में संक्रमण के 479 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोविड-19 : ठाणे में संक्रमण के 479 नए मामले, 14 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: July 10, 2021 3:51 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 10 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 479 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,36,928 हो गयी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों की पुष्टि शुक्रवार को हुई। संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 14 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 10,803 हो गयी है। उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पास के पालघर जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,18,010 हो गये हैं और मृतक संख्या 2,627 हो गयी है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में