कोविड-19 : पालघर को मिलेंगे तीन ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र

Ads

कोविड-19 : पालघर को मिलेंगे तीन ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र

  •  
  • Publish Date - April 24, 2021 / 03:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

पालघर, 24 अप्रैल (भाषा) कोविड-19 के मामलों में भारी वृद्धि के चलते चिकित्सीय ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के बीच महाराष्ट्र के पालघर जिले को तीन ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र मिलेंगे।

जिलाधिकारी माणिक गुरसाल ने शनिवार को बताया कि इन ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों को जवाहर, पालघर और दहानू क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन तीनों संयंत्रों के लिए 3.20 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश