गोवंश से लदा ट्रक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

गोवंश से लदा ट्रक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

गोवंश से लदा ट्रक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: January 28, 2021 2:47 pm IST

कौशांबी (उप्र), 28 जनवरी (भाषा) जिले की सैनी थाना पुलिस ने गोवंश से लदा एक ट्रक पकड़ा जिसमें 21 पशु थे । इनमें से सात गोवंश की मौत हो गई थी। पुलिस ने दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि थाना क्षेत्र के केसरिया मोड़ के पास पुलिस ने गोवंश लदे ट्रक को कब्जे में लिया। पुलिस ने ट्रक चालक मोहम्मद असलम व मोहम्मद वारिस को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य तस्कर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि उक्त ट्रक में 21 गोवंश लदे थे, जिनमें से सात पशुओं की मौत हो गई थी, तीन घायल थे।

भाषा सं. जफर नीरज

नीरज


लेखक के बारे में