सीपीआई के पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, कोंटा से मनीष कुंजाम को टिकट

Ads

सीपीआई के पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, कोंटा से मनीष कुंजाम को टिकट

  •  
  • Publish Date - October 20, 2018 / 06:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

रायपुर। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, सियासी पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुनावी तैयारियों में जुट गई है। सीपीआई ने अपने पांच सीटों कोंटा, दंतेवाड़ा, केशकाल, कोंडागांव और जगदलपुर सीट से अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं।

पढ़ें- दशहरे के दिन दर्दनाक हादसा, रावण दहन देख रहे लोगों को ट्रेन ने रौंदा, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

सीपीआई के मुताबिक कोंटा से मनीष कुंजाम को टिकट दिया गया है। दंतेवाड़ा से नंदराम सोढ़ी को प्रत्याशी बनाया गया है। केशकाल से राधिका सोढ़ी चुनाव लड़ेंगी। कोंडागांव से रामचंद्र नाग को प्रत्याशी बनाया गया है। जगदलपुर से मंगलराम कश्यप चुनाव लड़ेंगे। 

पढ़ें- बसपा ने जारी की 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, सूची में ऋचा जोगी का भी नाम.. देखें सूची

आपको बतादें इससे पहले कांग्रेस और बसपा ने शुक्रवार को प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। अब नजरें सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी की सूची पर टिकी है। बीजेपी कुल 90 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। अमित शाह के साथ रमन सिंह और सौदान सिंह ने लंबी चर्चा के  बाद फाइनल नाम तैयार किए हैं। बीजेपी नामों का ऐलान रविवार को कर सकती है। 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24