महाराष्ट्र में ताउते चक्रवात के कारण 19 लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में ताउते चक्रवात के कारण 19 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 20, 2021 / 07:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

मुंबई, 20 मई (भाषा) ‘ताउते’ चक्रवात के कारण महाराष्ट्र में 19 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य लोग चक्रवात संबंधी हादसों में घायल हो गए। प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार शाम को बताया कि सात जिलों में 19 लोगों की मौत हुई है और इस चक्रवात के कारण राज्य के 10 जिले प्रभावित हुए।

प्राधिकरण ने एक रिपोर्ट में बताया कि चक्रवात के कारण महाराष्ट्र में 11 पशु भी मारे गए हैं और इसके कारण 81 ढांचे पूरी तरह नष्ट हो गए और 13,021 ढांचे आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए।

भाषा सिम्मी रंजन

रंजन

ताजा खबर