नरसिंहपुर के गोटेगांव में पेट्रोल लेकर आए पेट्रोल टैंकर के ड्राइवर ने अपनी जान जोखिम में डालकर बड़ा हादसा टाल दिया. गोटेगांव चौराहे पर स्थित एक निजी पेट्रोल पंप पर जब टैंकर पेट्रोल खाली कर रहा था तभी उसमे अचानक आग लग गया. देखते ही देखते आग ने पूरी टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया. इससे पहले टैंकर की आग पेट्रोल पंप तक पहुंचती.
ये भी पढें- जानिए महिलाओं के घने बालों से मौसम के मिजाज का कनेक्शन
टैंकर ड्राइवर ने जलता हुआ टैंकर स्टार्ट किया और उसे तेज रफ्तार के साथ शहर से बाहर ले गया. इस कोशिश में टैंकर का ड्राइवर साजिद बूरी तरह झुलस गया. शहर में जिसने भी ड्राइवर के कारनामे देखे और सुने, सबने उसकी तारीफ की.
ये भी पढ़ें- SC-ST वर्ग को सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखती है बीजेपी: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़
ड्राइवर ने न सिर्फ अपनी जान पर खेलकर बड़ा हादसा टाला, बल्कि कई लोगों की जिंदगी भी बचा ली, अगर टैंकर से लगी आग पेट्रोल पंप तक पहुंचती तो पूरा इलाका धमाके के साथ खत्म हो जाता.
वेब डेस्क, IBC24