नाबालिग में बढ़ती नशे की लत और अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने चलाया डियर जिंदगी अभियान
नाबालिग में बढ़ती नशे की लत और अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने चलाया डियर जिंदगी अभियान
रायपुर। राजधानी के नाबालिग में बढ़ते नशे लत और अपराध में संलिप्ता को देखते हुए लोगो में नशे के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए डियर जिंदगी अभियान की शुरूआत की गई इस अभियान का उद्देश्य शहर के नाबालिगो में नशीले पदार्थो के सेवन के बाद अपराध करने की बढती प्रवृति को खत्म करना और नाबालिग समेत उनके परिजनो और हर मोहल्ले के लोगो को जागरूक करना है। साथ ही महिलाओ के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने के लिए जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय महिलाओं को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया गया।
ये भी पढ़ें –1 सितंबर से यात्री को देना होगा यात्रा बीमा प्रीमियम,मोबाइल से भी चुन सकेंगे विकल्प
ज्ञात हो कि रायपुर के पंडरी थाने से डियर जिंदगी अभियान की शुरूआत करते हुए पुलिस के अधिकारियो ने मोहल्लेवासियों से पुलिस को अपना मित्र समझने की अपील करते हुए उन बच्चो के बारे में पुलिस को जानकारी देने में मदद देने की बात कही। यहां ये बताना जरुरी है कि पुलिस अधिकारियो ने ऐसे बच्चो को उचित इलाज के साथ-साथ उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने में हरसंभव मदद करने के लिए डियर जिंदगी अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान में पुलिस अधिकारी छत्तीसगढ़ी में कहानी सुनाकर जागरूक करते हुए स्थानीय थाने के मोबाइल नंबर पर इलाके के थानेदार को अपने आसपास होने वाले अपराधो की तत्काल सुचना देने की अपली करते हुए पुलिस से न डरने की बात कही.साथ ही इस अभियान के तहत इस तरह का कार्यक्रम सभी थानो में आयोजित किये जायेंगे।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


