शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 जिलों के डीईओ सहित सात अफसरों के तबादले.. देखें सूची

शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 जिलों के डीईओ सहित सात अफसरों के तबादले.. देखें सूची

शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 6  जिलों के डीईओ सहित सात अफसरों के तबादले.. देखें सूची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: September 7, 2018 6:58 am IST

रायपुर। शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। 6 जिला शिक्षा अधिकारी समेत सात अफसरों के तबादले किए गए हैं। बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत उपाध्याय को दुर्ग डीईओ बनाया गया है। वहीं सतीश पांडेय को राज्य शैक्षणित अनुसंधान प्रशिक्षण केंद्र रायपुर से कोरबा का डीईओ बनाया गया है।

पढ़ें- भिलाई में डेंगू से 6 साल की मासूम बच्ची की मौत, अब तक 41 लोगों ने तोड़ा दम

ए के भार्गव को जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार, आशुतोष चावरे को जिला शिक्षा अधिकारी बालोद, एस के भारद्वाज को उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय अटल नगर रायपुर।

पढ़ें- बदहाल सड़क का दंश,गांव नहीं पहुंच पाई एंबुलेंस,परिजनों ने कंधों पर महिला को पहुंचाया अस्पताल

प्रवास बघेल को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव, ब्रजेश बाजपेई को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी बनाया गया है। अधिकारियों को आदेश जारी होने के हफ्तेभर के भीतर अपनी नवीन पदस्थापना में ज्वाइन करना निर्देशित किया गया है। 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में