पीएल पुनिया के बयान पर धरमलाल कौशिक का ट्विटर वार

पीएल पुनिया के बयान पर धरमलाल कौशिक का ट्विटर वार

पीएल पुनिया के बयान पर धरमलाल कौशिक का ट्विटर वार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: February 15, 2018 1:26 pm IST

 आज सुबह ही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी  पीएल पुनिया ने एक बार फिर अपनी बातों को दोहराया था और कहा था कि कांग्रेस की परंपरा रही है कि कांग्रेस अपने सीएम कंडीडेट का ऐलान विधायक दल की बैठक में करती है।इसलिए वो मुख्यमंत्री के लिए भावी उम्मीदवार कौन होगा इसकी घोषणा चुनाव के बाद ही करेगी।  पुनिया ने इस बात का भी संकेत दिया था कि  कांग्रेस इस बार अपने उम्मीदवारों को क्षेत्र में मेहनत करने का प्रर्याप्त मौका देना चाहती है, इसके लिए कांग्रेस अपने विधायक पद के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान पहले ही कर देगी।

हालांकि राजनांदगांव सीट को लेकर पीएल पुनिया ने कोई खास जवाब नहीं दिया है  पुनिया ने कहा कि राजनांदगांव से कौन चुनाव लड़ रहा है, इससे कांग्रेस को कोई मतलब नहीं है, कांग्रेस अपने उम्मीदवार को उतारेगी और वहां चुनाव जीतेगी। पुनिया ने कहा कि कांग्रेस राजनांदगांव में स्थानीय उम्मीदवार को ही चुनाव मैदान में उतारेगी।

 

 

पुनिया की इस बयान बाज़ी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने ट्वीट किया है, और अप्रत्यक्ष रूप से ये पुनिया के बयान पर ही निशाना है. कौशिक ने अपने  ट्वीट में लिखा है-हमें है सबका साथ,उनके पास केवल खाली हाथ#मिशन65+विजय छत्तीसगढ़  .

 

 

 

 

वेब टीम  -IBC24


लेखक के बारे में