दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर हमला, कहा- मप्र और छत्तीसगढ़ में राजनीति नहीं व्यापार कर रही थी
दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर हमला, कहा- मप्र और छत्तीसगढ़ में राजनीति नहीं व्यापार कर रही थी
रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार को रायपुर प्रवास पर हैं। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ताभोगी हो गई थी और राजनीति नहीं व्यापार कर रही थी।
एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत पर जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लगातार कांग्रेस 1 प्रतिशत से ऊपर नीचे हो रही थी और इस बार बहुत ही निर्णायक ढंग से उन्होंने अपना मत दिया है। दिग्विजय ने कहा कि जनता से किए वादों को कांग्रेस सरकार पूरा करेगी।
यह भी पढ़ें : बाबूलाल गौर ने ठुकराया कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव, स्वतंत्र देव से मुलाकात के बाद बदले सुर
हालांकि लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैने जीवन में अपना कोई फैसला स्वयं नहीं किया, पार्टी का जो फैसला होगा स्वीकार होगा। राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाने से उनको रोका किसने है।

Facebook


