Bilaspur Central Jail Video Viral: सेंट्रल जेल के अंदर से वीडियो वायरल, बंदियों से मुलाकात के दौरान बनाया वीडियो, मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Bilaspur Central Jail Video Viral: सेंट्रल जेल के अंदर से वीडियो वायरल, बंदियों से मुलाकात के दौरान बनाया वीडियो, मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Bilaspur Central Jail Video Viral: सेंट्रल जेल के अंदर से वीडियो वायरल, बंदियों से मुलाकात के दौरान बनाया वीडियो, मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Bilaspur Central Jail Video Viral | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 25, 2026 / 08:45 am IST
Published Date: September 25, 2026 8:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर सेंट्रल जेल से वीडियो वायरल
  • बंदियों से मुलाकात के दौरान साथियों ने बनाया वीडियो
  • जेल के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर: Bilaspur Central Jail Video Viral बिलासपुर सेंट्रल जेल एक बार फिर विवादों में है। जेल के अंदर बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो बंदियों से मुलाकात के दौरान बनाया गया है। जिसके बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और मुलाकातियों की जांच पर सवाल उठ रहे हैं।

हले भी सामने आ चुके हैं मामले

Bilaspur Central Jail Video Viral दरअसल, बंदियों से मुलाकात के लिए पहुंचे लोगों ने जेल परिसर के अंदर वीडियो बनाया, इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। खास बात ये है कि सेंट्रल जेल से इस तरह के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। इससे पहले जेल के अंदर एक कैदी के मोबाइल पर बात करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।

व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

वहीं, करीब एक साल में 6 कैदियों की मौत भी जेल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर चुकी है हालांकि जेल प्रबंधन का कहना है कि सुरक्षा जांच के बावजूद कुछ लोग छिपाकर मोबाइल अंदर ले जाते हैं, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।