दिग्गी के बयान के बाद भाजपा में आक्रोश, खरगौन में किया पुतला दहन , देखिए वीडियो

दिग्गी के बयान के बाद भाजपा में आक्रोश, खरगौन में किया पुतला दहन , देखिए वीडियो

दिग्गी के बयान के बाद भाजपा में आक्रोश, खरगौन में किया पुतला दहन , देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: March 3, 2019 11:11 am IST

खरगौन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा एयर स्ट्राइक पर दिया गया वक्तव्य बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल दिग्विजय सिंह द्वारा एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने और वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की सकुषल भारत वापसी पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बधाई देने के मामले को लेकर पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोष देखा जा रहा है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/-egy8IuPDww” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 

ये भी पढ़ें –जानिए कवासी ने क्यों कहा पार्टी कहे तो झाड़ू पोछा लगाने भी तैयार हूं

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के इस बयान के बाद खरगोन के आक्रोषित भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा दिग्गी के खिलाफ धिक्कार नुक्कड सभा आयोजित करने के बाद कांग्रेस का पूतला फूंका गया। इस दौरान मौके पर मौजूद भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पूतले की चप्पलों से जमकर पिटाई भी की। पूतला दहन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा नगर पालिका की दमकल से पूतले में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन समय रहते दमकल का पाईप नहीं चलने से मजबूरन में पुलिसकर्मियों द्वारा बाल्टियों से पानी लाकर पुतले की आग बुझाई गई। लेकिन तब तक पूतला पूरी तरह से जल चुका था। इस मामले को खरगोन के भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चैहान का कहना है कि कांग्रेस के नेता दिग्विजयसिंह द्वारा कल मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बधाई देते हुए एयर स्ट्राइक के सबूत मांगें गए। दिग्विजयसिंह इस मामले को लेकर राजनीति करने के साथ ही सेना के मनोबल को गिराने का काम कर रहे है।


लेखक के बारे में