दिव्यांग युवती से दुष्कर्म… दुधमुंही बच्ची को लेकर भटक रही पीड़िता
दिव्यांग युवती से दुष्कर्म... दुधमुंही बच्ची को लेकर भटक रही पीड़िता
जशपुर में दुष्कर्म का शिकार हुई दिव्यांग युवती अपनी मासूम बच्ची को लेकर न्याय की उम्मीद में भटकने को मजबूर हैं…मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का हैं..जहां रहने वाली एक दिव्यांग युवती के साथ सुरेश राम नाम के युवक ने दुष्कर्म किया…साथ ही शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा….इस बीच पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी सुरेश शादी के बात से मुकर गया।
वहीं पड़िता मुम्बई अपनी बहन के घर चली गई और बच्ची को जन्म दिया…इधर जब पीड़िता के माता-पिता को इस बात की जानकारी मिली तो वो अपनी बेटी को मुंबई से घर ले आये…इस मामले को लेकर गाँव में दो बार पंचायत बैठी लेकिन इंसाफ नहीं हो सका…जिसके बाद पीड़िता अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर थाने में शिकायत करने पहुंची…मामले में टीआई ने शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस की टीम रवाना कर दी है।

Facebook


