पिटाई के विरोध में 10 डॉक्टरों का इस्तीफा, स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की दी धमकी

पिटाई के विरोध में 10 डॉक्टरों का इस्तीफा, स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की दी धमकी

पिटाई के विरोध में 10 डॉक्टरों का इस्तीफा, स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की दी धमकी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: October 10, 2018 5:47 am IST

बैतूल। बैतूल में डॉक्टर की पिटाई के विरोध में डॉक्टर एसोसिएशन लामबंद हो गया है। नाराज 10 डॉक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से इस्तीफा दे दिया और स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की धमकी दी है। दरअसल 7 अक्टूबर की रात शाहपुर बीआरसी पी के बोस के भाई की तबियत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी लाया गया जहां बोस ने आरोप लगाया कि।

पढ़ें- न्यू फरक्का एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 लोगों की मौत, कई जख्मी

ड्यूटी डॉक्टर आशीष गोनांदे के देरी से पहुंचने के कारण उनके भाई की मौत हो गई। जिससे गुस्साएं परिजनों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। इधर घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर ने बीआरसी पीके बोस समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया। वहीं अब दूसरे डॉक्टर भी पीड़ित डॉक्टर के साथ आ गए है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। वहीं प्रशासनिक अमला डॉक्टरों को समझाने में जुटा हुआ है। हालांकि कलेक्टर ने सिर्फ एक इस्तीफा मिलने की पुष्टि की हैऔर पूरे मामले की जांच कराने की बात कह रहे है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में