14 साल की उपलब्धि गिनवाने में जुट गए डॉ रमन
14 साल की उपलब्धि गिनवाने में जुट गए डॉ रमन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपना 14 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके है.स्वाभाविक सी बात है की सरकार के सामने अब वो समय आ गया है कि अपने पुरे 14 साल का लेखा जोखा अब वो जनता के सामने रखे और वो भी इस हिसाब से की जनता अपने चाउर वाले बाबा के कार्यो की सराहना करे।इन दिनों डॉ रमन सिंह अपनी उपलब्धि गिनवाने में सोशल मिडिया साइड और ट्विटर का भरपूर इस्तमाल कर रहे हैं.जिसे देखते हुए ये समझ आ रहा है की डॉ साहब इस बार ग्रामीणों के साथ ही साथ पढ़ी लिखी जनता को भी लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
14 वर्षों से लगातार अपना विश्वास बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का आभार। मैं छत्तीसगढ़ को देश के अव्वल तीन राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध हूँ। #Bemisaal14Saal pic.twitter.com/WPIZsVWA3v
— Dr Raman Singh (@drramansingh) November 28, 2017
धान बोनस हो या फिर तेन्दु पत्ता संग्रहण के बोनस में वृद्धि रमन सरकार अपनी सभी उपलब्धियों को छत्तीसगढ़ के हर घर तक पहुंचना चाहती है इसी को ध्यान में रख कर भाजपा सरकार के 14 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में उत्सव मनाया जा रहा है।
तेन्दूपत्ता संग्रहण के पारिश्रमिक में 700 रुपए की वृद्धि करते हुए 2500 रुपए प्रति मानक बोरा करना और लगभग 14 लाख संग्राहकों को 274 करोड़ रुपए का बोनस वितरित करना मेरे लिए भी उत्सव की तरह है, क्योंकि आपकी खुशी में ही मेरी खुशी है।#Bemisaal14Saal pic.twitter.com/BTaZjuQ7IA
— Dr Raman Singh (@drramansingh) November 29, 2017
जिसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रीगण पुरे 14 दिनों तक पत्रवार्ता करके अपने विभागों के कार्यों का लेखा जोखा जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड बनाकर पेश करेंगे।| इसके बाद 12 दिसम्बर को हर जिले में उत्सव भी मनाया जायेगा. इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए सरकार अपनी 14 सालों की उपलब्धियों की बुकलेट तैयार कर रही है जिसे पुरे प्रदेश में जनता के बीच भेजा जाएगा।
स्कूल और सपनों से दूरियाँ हो गई हैं कम
सरस्वती सायकिल योजना के जरिए हमारी बच्चियों के बढ़ते कदम pic.twitter.com/vnwEYDWDV1— Dr Raman Singh (@drramansingh) November 30, 2017
एक तरफ सरकार अपनी उपलब्धि गिना कर जनता को अपनी तरफ करने का प्रयास कर रही है तो दूसरी तरफ विपक्छ भी पीछे नहीं है वो सरकार के द्वारा किये गए 14 साल के कार्यकाल में हुई त्रुटियों को उजागर करने के मूड में है।

Facebook


