सोमनाथ चटर्जी के छत्तीसगढ़ प्रवास को रमन ने किया याद ,साझा की तस्वीर
सोमनाथ चटर्जी के छत्तीसगढ़ प्रवास को रमन ने किया याद ,साझा की तस्वीर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के छत्तीसगढ़ प्रवास को याद करते हुए एक फोटो साझा की है। उन्होंने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने चटर्जी को याद करते हुए उनकी 14 नवम्बर को आए छत्तीसगढ़ की यात्रा का भी जिक्र किया। ज्ञात हो कि सचिवों के पांच दिवसीय सम्मेलन के शुभारंभ के लिए सोमनाथ चटर्जी रायपुर आए थे। श्री चटर्जी ने सम्मेलन में ‘नागरिक एवं सरकार के बीच मध्यस्थ के रूप में सदस्यों की भूमिका विषय पर अपना व्याख्यान भी दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा – तब श्री चटर्जी ने चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास को लेकर काफी दिलचस्पी दिखायी थी और नये राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए अपनी शुभेच्छा भी प्रकट की थी। डॉ. सिंह ने कहा – श्री चटर्जी की लोकप्रियता का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है कि वे विभिन्न चुनावों में 10 बार सांसद निर्वाचित हुए।

ये भी पढ़ें –एक ऐसा मंदिर जहां अदृश्य शक्ति आती है शिव पर बेलपत्र और चावल चढ़ाने
डॉ. रमन सिंह ने स्वर्गीय चटर्जी के साथ अपने वर्षाें पुराने आत्मीय संबंधों को याद करते हुए कहा कि मुझे भी एक सांसद के रूप में उस समय केे वरिष्ठ लोकसभा सदस्य स्वर्गीय सोमनाथ चटर्जी से काफी कुछ सीखने और समझने को मिला। स्वर्गीय चटर्जी ने जहां लोकसभा सांसद के रूप में गांव, गरीब और किसानों तथा समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों के हितों की रक्षा के लिए सदन में हमेशा अपनी आवाज बुलंद की, वहीं वर्ष 2004 से 2009 तक लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अत्यंत कुशलता से सदन का संचालन किया। सहज-सरल स्वभाव के स्वर्गीय सोमनाथ चटर्जी को उनके सादगी पूर्ण व्यक्तित्व और मिलनसार व्यवहार की वजह से समाज के सभी वर्गाें और देश के सभी दलों के बीच अत्यंत सम्मानजनक स्थान प्राप्त था।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


