यौन मामलों के विशेषज्ञ डॉ वास्ता का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

Ads

यौन मामलों के विशेषज्ञ डॉ वास्ता का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

  •  
  • Publish Date - December 28, 2020 / 11:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

मुंबई के 28 दिसंबर (भाषा) मुंबई के मशहूर यौन मामलों के विशेषज्ञ डॉ महिंदर वास्ता का यहां सोमवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे।

वह ‘मुंबई मिरर’ अखबार में बीते 15 साल से ‘ आस्क द सेक्सपर्ट’ ( यौन मामलों के विशेषज्ञ से पूछो) स्तंभ लिखते थे। वास्ता विनोदपूर्ण उत्तरों से अपने पाठकों को शिक्षित करने के साथ-साथ मनोरंजन भी करते थे।

उनके बच्चों ने एक बयान में कहा, ‘ पिता जी कई आयामों वाले व्यक्ति थे। उन्होंने एक शानदार जीवन जिया और अपनी शर्तों पर जिया।’

ऐसे देश में जहां यौन मामलों पर खुल कर बात करना अनुचित माना जाता है, वहां वास्ता के कई प्रशंसक थे।

मुंबई मिरर की संपादक मीनाल बघेल ने ट्वीट किया, ‘ ‘सैक्पर्ट’ चला गया। डॉ महिंदर वास्ता का निधन हो गया है। वह मुंबई मिरर के लिए लेख लिखा करते थे। उन्होंने 2005 में अखबार के शुरू होने से लेकर बिना किसी अंतराल के नौ दिन पहले तक समाचार पत्र के अंतिम संस्करण के लिए लेख लिखा।”

सैन्य डॉक्टर के बेटे वास्ता अपने करियर के शुरुआती 40 वर्षों के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ रहे। वह भारत के परिवार नियोजन संघ के साथ परामर्शदाता के रूप में भी जुड़े थे। उन्होंने यौन परामर्श और शिक्षा कार्यक्रम के लिए पैरवी की थी।

भाषा

नोमान माधव

माधव