बालगृह से भागे बच्चे ने सुनाई अपनी दास्तां, कपड़े उतारकर किया जाता था जुल्म

बालगृह से भागे बच्चे ने सुनाई अपनी दास्तां, कपड़े उतारकर किया जाता था जुल्म

बालगृह से भागे बच्चे ने सुनाई अपनी दास्तां, कपड़े उतारकर किया जाता था जुल्म
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: May 2, 2019 1:22 pm IST

दुर्ग। दुर्ग जिले के महिला बाल विकास परिसर में संचालित शासकीय बालगृह में चल रहे बच्चों पर अत्याचार के मामले में नया खुलासा हुआ है। बाल गृह से भागा 12 वर्षीय पीड़ित बालक ने अपने साथ हुए दर्दनाक दास्तान को IBC 24 से बया किया। पीड़ित बच्चे के मुताबिक बाल गृह में उसे अधीक्षिका के द्वारा बेरहमी से पीटा जाता है। गृह की अधीक्षिका विमला शर्मा और स्टाफ सूरज छोटे बच्चो को बेरहमी से पीटते है। कपड़ा उतार कर बंद कमरे में पीटा जाता है। गृह में उनके साथ गन्दी गन्दी हरकत भी किया जाता है। बच्चे ने आरोप लगाया है की अधीक्षिका रात को सारा सामान भी खुद अपने घर ले जाती है। उन्हें कीड़ा लगा हुआ खाना खिलाती है। उनके साथ रोज मारपीट की जाती है। पीड़ित बच्चे ने बताया की अधीक्षिका लगातार धमकी दे रही है अगर किसी को कुछ भी बताया तो जेल भेजवा दूंगी।बच्चे ने डरे सहमे ढंग से बताया की मेरे माता पिता की कोई जानकारी नहीं है मै गृह के अलावा कहा जाऊंगा लेकिन जब तक अधीक्षिका विमला शर्मा और सूरज गृह में रहेंगे वहा रहना मुश्किल है।
ये भी पढ़ें –फेनी से निपटने छत्तीसगढ़ में भी तैयारी शुरू, तूफान की संभावनाओं को लेकर राज्य में अलर्ट जारी

आप को बता दे पिछले चार दिनों से शासकीय बालगृह में चल रहे घिनौने कारनामे की जानकारी जिला प्रशासन से लेकर महिला बाल विकास मंत्रालय रायपुर तक है लेकिन सिस्टम की बेरुखी के चलते अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पायी है जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इस गंभीर मामले में खुद दुर्ग के डिट्रिक्ट जज को हस्तक्षेप करना पड़ा है। और अब पीड़ित बच्चे से डिस्ट्रिक्ट जज के अधीनस्थ पूछताछ की जा रही है,,,बच्चे के भागने की खबर से पूरा जिला प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। लागातार अधिकारी बाल गृह के चक्कर लगा रहे है।
ये भी पढ़ें –उत्तरप्रदेश के तीन जिलों में आईबी ने जारी किया नक्सल अलर्ट

बच्चे के भागने के बाद दुर्ग रेलवे आर पी ऍफ़ में बच्चे के पहुचने पर उसे चाइल्ड लाइन के जरिये पुनःबाल गृह भेजा गया जहा से डिस्ट्रिक जज ने संज्ञान लेते हुए बच्चे को अपने पास बुलवा लिया जहा बच्चे से पूछताछ की गई है। बच्चे के बयान के बाद से बाल गृह के सभी अधिकारी कर्मचारियों को भी विधिक सहायता केंद्र में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। फिलहाल अब तक इस मामले में कोई भी अधिकारी सामने आकर ब्यान देने को तैयार नहीं है। बाल गृह अधीक्षिका विमला शर्मा के राजनितिक पहुच की बात भी सामने आ रही है जिसकी वजह से अब तक उसके खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस मामले में महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया से फोन पर चर्चा की गई जिसपर उन्होंने पुरे मामले की गंभीरता से जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही है।


लेखक के बारे में