विजय बघेल ने ज्योतिष के मुताबिक डाला वोट, स्कूटी से पहुंचे पोलिंग बूथ.. देखें वीडियो
विजय बघेल ने ज्योतिष के मुताबिक डाला वोट, स्कूटी से पहुंचे पोलिंग बूथ.. देखें वीडियो
दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने सुबह शुभ मुहूर्त देखकर मतदान किया, उन्हें ज्योतिष के अनुसार 10.30 बजे मतदान करना शुभ बताया गया था।
पढ़ें- कई मतदाताओं को मृत बताकर नहीं करने दिया गया वोट, जिंदा होने का प्रम…
विजय बघेल अपने पत्नी के साथ स्कूटी चलाकर भिलाई के सेक्टर-5, बीएसपी इंग्लिश मीडियम मिडिल स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने लाइन में लगकर मतदान किया। वहीं उनकी पत्नी रजनी बघेल और बेटी प्रतीक्षा बघेल ने भी मतदान किया।
पढ़ें- पचपेड़ी नाला के पास IED ब्लास्ट, मतदान करने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलि…
विजय बघेल ने इससे पहले सेक्टर 5 के गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की, उसके बाद स्वयं स्कूटी चलाकर मतदान केन्द्र पहुंचे। बेटी प्रतीक्षा, और पत्नी रजनी बघेल के साथ विजय बघेल ने मतदान किया वहीं लोगों से लोकतंत्र के महापर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बार देश के सारे मुद्दों पर राष्ट्रवाद का मुद्दा हावी रहा है और लोग राष्ट्रवाद के मुद्दे पर आज वोट डाल रहे हैं। विजय बघेल ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की।

Facebook


