अमर ने भूपेश के लिए कहा-… पब्लिसिटी अच्छी मिल जाती है लेकिन …

अमर ने भूपेश के लिए कहा-... पब्लिसिटी अच्छी मिल जाती है लेकिन ...

अमर ने भूपेश के लिए कहा-… पब्लिसिटी अच्छी मिल जाती है लेकिन …
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: April 16, 2019 8:19 am IST

लोरमी। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव में मतदान की तारीखे पास आ रही है। वैसे-वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज होती चली जा रही है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री और बीजेपी के बिलासपुर लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल नें सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें –केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस प्रत्याशी का नाम अब तक तय नहीं

अमर अग्रवाल नें सीएम भूपेश बघेल द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को आईना भेजनें के मामले में कहा कि किसी भी बड़े आदमी के बारे में टिप्पणी करनें या कोई हरकत करनें में पब्लिसिटी अच्छी मिल जाती है। लेकिन उसके परिणाम अच्छे नही आते हैं। अमर अग्रवाल नें आगे कहा कि इसे जनता भी अच्छा नही मानती हैं। पीएम के पद की मर्यादा का ख्याल रखना राजनैतिक दलों के अलावा सारे देशवासियों को होना चाहिए। गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को को कुछ दिन पहले आन लाइन आईना भेजा था। जिसके बाद उन्होनें ट्विटर पर उस आनलाईन आर्डर का स्क्रीन शाट भी लगाया था। बघेल नें पीएम मोदी से कहा था कि पीएम अपनें असली चेहरे को पहचाननें की कोशिश करें। इसी मामले को लेकर अब पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल नें कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।


लेखक के बारे में